Fi.Money Review हिंदी में – भारत का बेस्ट नियोबैंक?

Fi.Money या केवल Fi, भारत में लॉन्च किए गए सबसे पहले नियोबैंक में से एक है।

यह एक पूरी तरह से डिजिटल बैंक अकाउंट है जो विशेष रूप से नयी जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इस पोस्ट में, आपको Fi के बारे पूरी जानकारी दी जाएगी और आपको इस सवाल का जवाब भी मिल जाएगा की Fi नियोबैंक क्या है और क्या आपको इसे उपयोग करना चाहिए?

Fi.Money क्या है?

Fi.Money Review हिंदी में

Fi एक नियोबैंक है, जिसका मतलब है कि आपको इसकी कोई ऑफलाइन शाखा नहीं मिलेगी। यह पूरी तरह से डिजिटल है।

नियोबैंक होने का मतलब यह भी है कि Fi स्वयं एक बैंक नहीं है।

Fi ने फेडरल बैंक के साथ साझेदारी की है और वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इसकी सर्विस का उपयोग करता है।

अगर आप Fi का उपयोग कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि फेडरल बैंक वह जगह है जहां आपका पैसा जमा है। Fi आपके और Federal Bank के बीच एक मध्यस्थ है, जो आपको Federal Bank से कहीं बेहतर मंच प्रदान करता है।

चूंकि Fi खुद एक बैंक नहीं है, इसलिए वो अलग-अलग सख्त नियमों और चार्जेज की चिंता किए बिना डिजिटल बैंकिंग अनुभव को आसान बना सकता है।

हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ये पारंपरिक बैंकों की तरह सुरक्षित नहीं हैं। Fi भी अपने ग्राहकों के लिए समान बैंक-ग्रेड सुरक्षा का उपयोग करता है। यहाँ आपका डाटा एन्क्रिप्ट है, लेन-देन OTP द्वारा सुरक्षित हैं, और आप अपने Fi खाते के साथ UPI का उपयोग भी कर सकते हैं।

ऑफलाइन उपस्थिति को छोड़कर आपको पारंपरिक बैंकों के साथ मिलने वाली हर सुविधा यहाँ मिल रही है। और मुझे लगता है आजकल की जनरेशन बैंक जाना भी नहीं चाहती है।

Fi.Money कैसे काम करता है?

Fi आपको एक डिजिटल सेविंग अकाउंट देता है और वो भी जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट। अभी यहाँ करंट अकाउंट यानी चालू खाता Open करने का कोई विकल्प नहीं है। आपका सेविंग अकाउंट फेडरल बैंक में खोला जाता है।

आपके Fi बचत खाते यानी सेविंग अकाउंट में आपके जमा पैसे पर उतना ही ब्याज मिलता है जितना फेडरल बैंक में मिलता है। अभी यह 2% प्रति वर्ष है।

आप अपने Fi बचत खाते में UPI, NEFT/RTGS/IMPS या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पैसा जमा कर सकते हैं। आपको एक डेबिट कार्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने का विकल्प और लाइफ में किसी खास लक्ष्य को पूरा करने के लिए छोटे स्मार्ट डिपॉजिट के विकल्प मिलते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट जैसी बहुत सी सर्विस भी मिल जाती है।

यहाँ अकाउंट खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। इसके लिए आपको पहचान पत्र और PAN कार्ड जैसे डाक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं और साथ ही एक वीडियो KYC भी करना होता है।

इसके अलावा Fi बहुत से शानदार ऑफर्स की सुविधा भी आपको देता है। आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं।

Fi सेव – स्मार्ट डिपॉजिट

Fi सेव - स्मार्ट डिपॉजिट

स्मार्ट डिपॉजिट उन विशेष लक्ष्यों और अवसरों के लिए पैसे बचाने का एक तरीका है, जिनकी आप योजना बना रहे हैं। जैसे दिवाली पर कुछ नया खरीदने के लिए पैसे बचाना या ऐसा कहीं घूमने जाने के लिए।

Fi में आप कुछ पहले से उपलब्ध स्मार्ट डिपॉजिट में भी अपना पैसा जमा कर सकते हैं। नए गोल या टागरेट समय-समय पर यहां जोड़े जाते हैं। या फिर आप कोई नया लक्ष्य बना सकते हैं और लक्ष्य की राशि और समय सीमा अपने अनुसार निर्धारित कर सकते हैं।

हालाँकि आपको बता दूँ कि यह कोई फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं है और न ही रेकरिंग डिपॉजिट यह केवल सेविंग है। आप जब चाहें अपने स्मार्ट डिपॉजिट अकाउंट में पैसा डिपॉज़िट या विथड्रॉल कर सकते हैं।

स्मार्ट डिपॉजिट के लिए FIT रूल्स

Fi में FIT रूल्स नामक एक फीचर भी है। आइए जानते हैं FIT रूल्स क्या है।

FIT रूल्स

FIT रूल्स का उपयोग करके, आप अपने Fi खाते में कुछ एक्शन को स्वचालित रूप से कर सकते हैं। जैसे स्मार्ट डिपॉजिट अकाउंट में हर सोमवार को अपने आप INR 1000 जमा करना।

कुछ मज़ेदार FIT रूल्स भी हैं, जैसे जब भी आप Amazon से कुछ आर्डर करें तो 10 INR आपके स्मार्ट डिपॉजिट अकाउंट में जमा हो जाएँ।

ये छोटे-छोटे नियम आपको पैसे बचाने और छोटे बचत जमा खाते को पैसिव तरीके से विकसित करने में मदद करेंगे।

इस तरह के आटोमेटिक नियम का फायदा यह है कि आपको एक्टिव होकर स्मार्ट डिपॉजिट खाते में पैसा लगाने की आवश्यकता नहीं है, अगर आप लेज़ी भी हैं तो भी अपने आप ये काम करता रहेगा। इसके बाद जब भी आपको कुछ पैसों की जरूरत हो तो आप स्मार्ट डिपॉजिट अकाउंट से तुरंत पैसा निकाल सकते हैं।

फाई मनी प्लांट – रिवार्ड सिस्टम

नियोबैंक के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक रिवॉर्ड है। एसबीआई, एचडीएफसी, या कोई भी आधुनिक पीढ़ी के लिए बैंक आपको ऐसे रिवॉर्ड नहीं देते हैं। Fi कुछ ऐसे रिवॉर्ड देता है जिससे ग्राहकों को अच्छा महसूस कराते हैं।

फाई मनी प्लांट - रिवार्ड सिस्टम

Fi में एक रिवॉर्ड सिस्टम है जहां आप पहली बार साइन अप करने से लेकर अपना पैसा बचाने पर Fi कोइन्स कमाते हैं और इन Fi कोइन्स को आप असली पैसे में बदल सकते हैं और यकीन मानियें ये रिवॉर्ड नार्मल बैंक रिवॉर्ड से कई गुना ज्यादा और बेहतर है।

Fi में रिवॉर्ड मनी प्लांट के रूप में बढ़ता रहता है। जैसे-जैसे आप लेनदेन और सेविंग करते हैं आपका मनी प्लांट भी बढ़ता रहता है।

आप इन Fi कॉइन को Amazon जैसी अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के लिए वाउचर के रूप में रिडीम भी कर सकते हैं।

Fi फिक्स्ड डिपाजिट

कुछ पैसे दूर रखना भी जरूरी है ताकि आप इसे उन चीजों पर खर्च न करें जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है? इसलिए Fi आपको फिक्स्ड डिपॉज़िट यानी FD की सुविधा देता है।

आपके सेविंग अकाउंट की तरह, यह भी फेडरल बैंक द्वारा रेगुलेट की जाती है। ये FD बोरिंग भी नहीं हैं। आप अपने FD के नाम को अपने लक्ष्य से अनुसार नाम दे सकते हैं और अपनी इच्छानुसार इसे बिना किसी चार्ज या जुर्माने के कभी भी निकाल सकते हैं।

इन FD पर ब्याज दर 2.50% से लेकर 5.60% तक है। आपकी एफडी की अवधि (1 वर्ष से 10 वर्ष) के आधार पर, ये ब्याज दरें अलग-अलग होंगी।

Fi डेबिट कार्ड के लाभ

यह एक ऐसी चीज है जो मुझे बहुत पसंद है। FI अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर विदेशी मुद्रा मार्कअप शुल्क नहीं लेता है। आप बिना अतिरिक्त शुल्क चुकाए USD सब्सक्रिप्शन के लिए अपने Fi कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा आप लेन-देन की लिमिट को बदल सकते हैं, कार्ड को फ्रीज कर सकते हैं, या एक क्लिक से कार्ड को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। डेबिट कार्ड आपके Fi सेविंग अकाउंट के साथ बिल्कुल फ्री आता है और यदि आप इसे खो देते हैं, तो आपको दूसरा डेबिट कार्ड भी बिल्कुल फ्री मिलता है।

Fi अपने डेबिट कार्ड पर अलग-अलग ऑफर भी देता है।

क्या आपको Fi सेविंग अकाउंट खोलना चाहिए?

अगर आपके पास पहले से Jupiter या कोई और नियोबैंक अकाउंट नहीं है तो आपको जरूर Fi में अपना सेविंग अकाउंट Open करना चाहिए।

हालाँकि, Fi की सपोर्ट टीम फ़िलहाल बहुत धीमी है। Jupiter की तुलना में Fi की सपोर्ट टीम का बहुत धीमा रिस्पांस आता है, इसलिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

लेकिन ये बात भी तय है की Fi सेविंग अकाउंट साधारण बैंक अकाउंट से काफी बेहतर है और फिलाहल कोई भी नार्मल बैंक आपको Fi जैसी सुविधा नहीं देता है।

Join Fi Now

उम्मीद करते हैं आपको Fi नियोबैंक से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। अगर जानकारी अच्छी लगी तो पोस्ट को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Comment